स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाता है नींबू
विटमिन-सी और विटमिन बी से भरपूर नींबू हर स्किन टाइप के लिए किसी दिव्य औषधि की तरह काम करता है। यह वक्त से पहले बुढ़ापा आने से बचाता है।
हाई पीएच लेवल होने के कारण यह हमारी स्किन के प्राकृतिक ऑयल को भी बैलेंस रखता है। आइए जानते हैं, त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने में नींबू किस प्रकार मददगार है। साथ ही यह त्वचा पर दिखनेवाले बुढ़ापे के असर को किस तरह रोकता है...
वक्त से पहले बूढ़ा होने से बचाए
बुढ़ापा हर किसी को आता है। मगर हम चाहें तो लंबे समय तक इसका असर अपने शरीर पर दिखने से रोक सकते हैं। वह भी आसानी से उपब्लध और बजट में मिलनेवाले नींबू की सहायता से। नींबू में ऐंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि कई बड़ी कंपनियां इसे अपनी एंटी-एजिंग क्रीम में इस्तेमाल करती हैं।
नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से यह हमारी त्वचा में कसाव लाता है और रिंकल्स को जल्दी आने से रोकता है। ग्लिसरीन और गुलाबजल के साथ मिलाकर इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा में कसावट आती है और मात्र एक सप्ताह के अंदर प्राकृतिक निखार भी दिखता है।
डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए
प्रीमैच्योर एजिंग को रोकने के अलावा नींबू हमारे बालों को भी खूबसूरत बनाता है। नींबू एक नैचरल क्लींजर की तरह काम करता है, साथ ही इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण भी होते हैं। इसलिए यह सिर की त्वचा और बालों की जड़ों पर बहुत अच्छी तरह काम करता है।
यह सिर की त्वचा के पोर्स को साफ रखने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई बाधित नहीं होती है। नींबू में ऐंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो सिर में डैंड्रफ की समस्या होने से रोकते हैं। नींबू के रस का नियमित उपयोग स्कैल्प के पीएच लेवल को बनाए रखने में मददगार होता है।
चेहरे से झाइयां और दाग-धब्बे हटाए
यदि आप डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन से परेशान हैं तो रोजाना नींबू लगाएं। एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होने के कारण यह डार्क सर्कल्स को कम करता है। यह स्किन को पलूशन (Pollution) से होने वाले नुकसानों से भी बचाता है। यह एक प्राकृतिक ब्लीच है, इसलिए काले दाग-धब्बों को दूर करता है।
नींबू का रस बहुत अधिक इफेक्टिव होता है और त्वचा पर इसके सीधे उपयोग से बचना चाहिए। क्योंकि यह संवेदनशील त्वचा पर जलन की वजह बन सकता है। आप इसे बेसन, चावल के आटे और शहद में मिलाकर उपयोग करें। अगर आप सिर्फ 7 दिन तक बेसन-नींबू और शहद, या चावल का आटा-नींबू का रस और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो आपको फर्क साफ दिखेगा।
अंडर आर्म्स और कोहनी चमकाए
कोहनी और अंडरआर्म्स की त्वचा का रंग सामान्य तौर पर शरीर की अन्य त्वचा के मुकाबले अधिक डार्क होता है। यदि आपकी कोहनियां या अंडरआर्म का रंग डार्क होने के कारण आपको अजीब महसूस होता है तो इससे मुक्ति पाने में नींबू आपकी मदद कर सकता है।
आप नींबू-ग्लिसरीन और गुलाबजल को बराबर मात्रा में मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स और कोहनी पर रगड़ें। यदि आपको जलन का अहसास हो तो नींबू की मात्रा थोड़ी कम कर दीजिए। कुछ ही दिन बाद आपको असर महसूस होगा। इसके साथ ही अंडरआर्म्स से आनेवाली स्मेल में भी कमी आएगी।
नाखूनों में नई चमक लाए
कई कारणों के चलते नाखूनों का रंग और उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। साथ ही नाखूनों के आस-पास की त्वचा भी बहुत अधिक उचटने लगती है। ऐसा खासतौर पर उन गर्ल्स के साथ होता है, जिन्हें नेलपेंट का बहुत अधिक शौक होता है। साथ ही कई सेहत संबंधी समस्याओं के कारण भी ऐसा होता है।
इसलिए अगर आपके नेल्स की चमक फीकी पड़ गई है या आपकी चट (नाखूने के आस-पास की त्वचा) बहुत अधिक निकल रही है तो आप गुलाबजल में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर नाखूनों की मसाज करें। हर दिन सिर्फ 10 मिनट ऐसा करने पर भी आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
त्वचा में कसावट लाए और डेड स्किन हटाए
नींबू हमारी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करता है। डेड स्किन (Dead skin) हमारी त्वचा कि बाहरी परत में जमा होती रहती है, जिससे त्वचा बेजान नजर आने लगती है। रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलकर इसे चेहरे पर लगाएं।
इससे आपकी त्वचा की रंगत निखरेगी। साथ ही डेड स्किन (Dead skin) भी हट जाएगी और आप अधिक जवां नजर आएंगे। आपको बता दें कि नींबू और एलोवेरा जेल का मिश्रण त्वचा में ताजगी भरने और कसावट लाने का काम करता है।

पाठको की राय